जूही व उनके पिता को पार्टी के सभी पदों से किया गया बर्खास्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2017 8:12 AM

विज्ञापन

कोलकाता. शिशु तस्करी मामले में गिरफ्तार प्रदेश भाजपा की महासचिव जूही चौधरी को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया है. जूही चौधरी के साथ-साथ उसके पिता रवींद्र नारायण चाैधरी को भी पार्टी के सभी पदों से हटा कर पार्टी के सभी पदों से निकाल दिया गया है. यह जानकारी बुधवार को प्रदेश […]

विज्ञापन
कोलकाता. शिशु तस्करी मामले में गिरफ्तार प्रदेश भाजपा की महासचिव जूही चौधरी को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया है. जूही चौधरी के साथ-साथ उसके पिता रवींद्र नारायण चाैधरी को भी पार्टी के सभी पदों से हटा कर पार्टी के सभी पदों से निकाल दिया गया है. यह जानकारी बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दी. साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जूही चौधरी को भले ही सभी पदों से हटा दिया गया हो, लेकिन कोर्ट में दोषी प्रमाणित होने तक पार्टी उनके साथ है.

जूही को अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी. उन्होंने कहा कि इन लोगों को शिशु तस्करी मामले में जुड़े रहने के कारण पद से नहीं हटाया गया, बल्कि इन्हें पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हटाया गया है.

जूही चौधरी ने अपने दिल्ली सफर से पहले प्रदेश भाजपा के नेताओं को कोई सूचना नहीं दी थी और पार्टी को सूचित किये बिना जूही चौधरी ने केंद्रीय नेताओं से अन्य लोगों को मिलाया था. इस वजह से पार्टी बदनाम हो रही है. साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार भाजपा नेताओं को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है. बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत से सत्तारूढ़ पार्टी घबरा गयी है, इसलिए इस प्रकार की घिनौनी राजनीति कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola