बाइक गिरोह ने लूटा पेट्रोल पंप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2017 8:09 AM

विज्ञापन

मालदा: हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की कनपटी पर बंदूक लगाकर करीब एक लाख रुपये की लूटपाट की. मंगलवार रात करीब आठ बजे यह घटना मानिकचक थाने के धरमपुर इलाके में घटी. मालदा-मानिकचक सड़क के किनारे स्थित इस पेट्रोल पंप में डकैती की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बुधवार दोपहर […]

विज्ञापन
मालदा: हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की कनपटी पर बंदूक लगाकर करीब एक लाख रुपये की लूटपाट की. मंगलवार रात करीब आठ बजे यह घटना मानिकचक थाने के धरमपुर इलाके में घटी. मालदा-मानिकचक सड़क के किनारे स्थित इस पेट्रोल पंप में डकैती की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बुधवार दोपहर को पेट्रोल पंप की ओर पुलिस में एक लिखित शिकायत भी दर्ज करायी गयी. मानिकचक थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात को तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सात-आठ हथियारबंद बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे. मैनेजर के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने मैनेजर की कनपटी पर बंदूक लगा दी और कैश बॉक्स अपने कब्जे में ले लिया. कैश बॉक्स से करीब एक लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिये. पेट्रोल पंप मालिक के एक ड्राइवर नंदलाल कुमार ने लूटपाट रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे जमकर पीटा. कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले.
पेट्रोल पंप के मैनेजर पुलक झा ने बताया कि बदमाश कपड़े से मुंह ढके हुए थे. बंदूक दिखाकर उन्होंने लूटपाट की. सभी बदमाशों के हाथों में हथियार थे. पेट्रोल पंप के मालिक सुदर्शन सिंह ने कहा कि मैं घटना के समय पेट्रोल पंप पर नहीं था. खबर मिलते ही मैं पंप पर पहुंचा. इसके बाद पुलिस को खबर दी.
इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त के अभाव में इलाके में बदमाशों का आतंक बढ़ गया है. पुलिस अगर नियमित गश्त करती, तो इस तरह की घटना नहीं घटती. मानिकचक थाने के ओसी कुणाल कांति घोष ने लोगों के इस आरोप को निराधार बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola