छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2017 8:16 AM

विज्ञापन

बजबज थाने के नोदाखाली की घटना घर ने निकाल धारदार हथियार से किया वार कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गयी. शनिवार देर रात नोदाखाली के रहनेवाले मुस्तकीम शेख को अपराधियों ने घर से बुला कर इस घटना को […]

विज्ञापन
बजबज थाने के नोदाखाली की घटना
घर ने निकाल धारदार हथियार से किया वार
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गयी. शनिवार देर रात नोदाखाली के रहनेवाले मुस्तकीम शेख को अपराधियों ने घर से बुला कर इस घटना को अंजाम दिया. धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था.आरोप है कि हसीबुल शेख व उसके मित्रों ने मद्यपान करने के बाद महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की थी. इसका विरोध करने की वजह से इन लोगों ने मुस्तकीम को देख लेने की धमकी दी थी. परिजनों का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने मुस्तकीम की हत्या की है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का आपराधिक रिकार्ड था. हत्या की वजह की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola