नाबालिग के साथ पड़ोसी वृद्ध ने किया दुष्कर्म

जलपाईगुड़ी. चॉकलेट, केक का लालच देकर मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप 61 वर्षीय पड़ोसी वृद्ध पर लगा है. शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना धूपगुड़ी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड इलाके की है. नाबालिग […]
जलपाईगुड़ी. चॉकलेट, केक का लालच देकर मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप 61 वर्षीय पड़ोसी वृद्ध पर लगा है. शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना धूपगुड़ी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड इलाके की है.
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना करीब 12 दिन पहले घटी और इसी सप्ताह परिवार को इस बारे में पता चला. जानकारी मिलने के बाद नाबालिग के पिता स्थानीय पार्षद के पास गये. उन्होंने पुलिस के पास जाने की सलाह दी. मंगलवार को पुलिस में इसकी शिकायत की गयी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कालीपद नंदी (61) को गिरफ्तार कर लिया. विकलांगता प्रमाणपत्र के अनुसार लड़की शारीरिक रूप से 50 प्रतिशत और मानसिक रूप से 51.83 प्रतिशत अक्षम है.
गिरफ्तार आरोपी कालीपद पेशे से सब्जी व्यवसायी है. मानसिक चुनौतीग्रस्त बालिका दिन में घर में अक्सर अकेले ही रहती थी. घर में लड़की की मां, दो बड़े भाई भी हैं, लेकिन दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए वे अक्सर दिन में बाहर ही रहते थे. इस परिस्थिति का लाभ उठाकर कालीपद उसे चाकलेट, केक आदि का लालच देकर अपने घर बुला ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था.
धूपगुड़ी नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के पार्षद विकास सरकार ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है. मानसिक चुनौतीग्रस्त लड़की के साथ हमदर्दी की जगह ऐसे घृणित कर्म को समाज कतई स्वीकार नहीं कर सकता. पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर हम उसकी हरसंभव मदद करेंगे. नाबालिग के पिता ने कहा कि दुष्कर्म की घटना करीब 12 दिन पहले घटी. घटना के बाद से लड़की हमेशा चुप रहने लगी थी. पड़ोसियों को उसने इस बारे में कुछ बताया था. इसके बाद पूरा मामला सामने आया. पड़ोस में रहने की वजह से लड़की आरोपी को दादू कहकर बुलाती थी.
इस रिश्ते का नाजायज लाभ उठाकर आरोपी ने एक से ज्यादा बार मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग लड़की का मानसिक साहस वापस लौटाने के लिए बुधवार थाने में महिला पुलिस के साथ उसकी काउंसेलिंग करायी गयी. सूत्रों ने बताया कि लड़की ने पुलिस को पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी है. बुधवार को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में लड़की की डॉक्टरी परीक्षा करायी गयी. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद घटना और ज्यादा पुष्ट हो पायेगी. धूपगुड़ी थाने के आइसी संजय दत्त ने बताया कि आरोपी को बुधवार को ही अदालत में पेश कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




