गोपालनगर में गोलीबारी, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2017 8:00 AM
कोलकाता. गोपालनगर के दक्षिण सुंदरपुर गांव में बुधवार रात नशे में धुत्त कुछ लोगों ने अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए गांव में अंधाधुंध फायरिंग की. इस मामले में गोपालनगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम नूर आलम और सरीफुल इस्लाम बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गांव […]
इनके नाम नूर आलम और सरीफुल इस्लाम बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित एक काठमिल के बाहर कुछ बाहरी युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. अनूप राय ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा. इससे आक्रोशित होकर वे मारपीट करने लगे.
बेटे को बचाने के लिए उसके पिता भी पहुंच गये. शराबियों ने अनूप के पिता को भी पीट दिया. शोरगुल सुनकर ग्रामवासी वहां जमा हो गये. एक शराबी को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गये. कुछ देर बाद शराबी के साथी अपने कुछ लोगों को लेकर गांव आये और अंधाधुंध फारयिंग करने लगे. इसके बाद अपने साथी को लेकर चले गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोपालनगर थाना को दी. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हैं. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










