मालदा से दार्जिलिंग तक भारी वर्षा का अलर्ट, कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंचा
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 14 Jun 2026 4:13 PM
Monsoon News: पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने मालदा से दार्जिलिंग तक 5 दिनों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कोलकाता और अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी के बीच छिटपुट वर्षा होगी.
खास बातें
कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट
Monsoon News: पुरुलिया को छोड़कर दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी हवाएं चल रही हैं. अगले दो से तीन दिनों में पुरुलिया में भी वर्षा शुरू हो जायेगी. हालांकि, दक्षिण बंगाल में फिलहाल तेज वर्षा की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
चलेंगी तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ होगी वर्षा
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण बंगाल में अभी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी. तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी रहेगी. कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है.
दक्षिण बंगाल के इन जिलों में गरज के साथ बारिश होगी
बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान में गरज के साथ वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता में आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. आने वाले कुछ दिनों में छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में काल बैसाखी का असर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार
कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
मौसम विभाग ने कहा है कि अगर लोग अभी हर दिन वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं होने वाला है. स्थानीय स्तर पर बादल बनने के बाद कुछ इलाकों में अचानक वर्षा हो सकती है. रविवार को सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर बंगाल में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून
उत्तर बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. मंगलवार को अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी में बहुत वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में गुरुवार तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.
दार्जिलिंग से मालदा तक वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दार्जिलिंग से मालदा तक अगले 4 से 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है. उत्तर बंगाल में मध्यम से भारी वर्षा होगी. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में आसमानी आफत का हफ्ता, कोलकाता से दार्जिलिंग तक 7 दिन का महा-अलर्ट
उत्तर बंगाल में सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बनी रहेगी. कुल मिलाकर, दक्षिण बंगाल में वर्षा ऋतु की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है. उत्तर बंगाल में अगले कुछ दिन भारी वर्षा और खराब मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
इसे भी पढ़ें
उत्तर बंगाल में वज्रपात का कहर, बीएसएफ जवान समेत 3 की मौत
बंगाल में मानसून का इंतजार खत्म! 48 घंटे में दस्तक, कई जिलों में अलर्ट
बंगाल में 10 से 13 के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










