बंगाल में मानसून का इंतजार खत्म! 48 घंटे में दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बंगाल में प्री मानसून की दस्तक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Weather: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के भीतर मानसून उत्तर बंगाल, सिक्किम और पड़ोसी राज्य ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भी प्रवेश कर सकता है.

विज्ञापन

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

विज्ञापन

West Bengal Weather. पश्चिम बंगाल के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर बंगाल में प्रवेश कर सकता है. इसके साथ ही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में मौसम और सुहावना होने की उम्मीद है. उधर, मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में कालबैशाखी (आंधी-तूफान) और वज्रपात के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बंगाल के दहलीज पर मानसून

मानसून पहले ही केरल पहुंच चुका है और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम समेत अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों को कवर कर चुका है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के भीतर मानसून उत्तर बंगाल, सिक्किम और पड़ोसी राज्य ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भी प्रवेश कर सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का असर भी मौसम पर देखने को मिल रहा है.

उत्तर बंगाल में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हुई

सप्ताह भर लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मंगलवार को अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गयी है. बुधवार को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी

दक्षिण बंगाल में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तथा कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मंगलवार को बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में आंधी-बारिश की संभावना अधिक है. वहीं, बुधवार को पूर्व बर्धमान, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कालबैशाखी चलने की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Also Read: बंगाल में 10 से 13 के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola