बंगाल में 10 से 13 के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल में 10 से 13 के बीच दस्तक दे सकता है मानसून, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले तेज हवा के साथ बारिश

Monsoon in Bengal: मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक एक एक्सियल लाइन बनी हुई है. इसके असर से बंगाल की खाड़ी से पानी की भाप निकल रही है. इस वजह से अगले सात दिनों तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश के लिए हालात बने हैं.

विज्ञापन

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

Monsoon in Bengal: दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के मध्य-पश्चिम और उत्तर-पूर्व हिस्सों में थोड़ा आगे बढ़ा है. इसका कुछ हिस्सा रविवार तक बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, पूरे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, असम, अरुणाचल प्रदेश तक पहुंच गया है. इसके कुछ दिनों में उत्तर बंगाल में घुसने की उम्मीद है. बंगाल में 10 जून को मानसून के आगमन की तिथि है. लेकिन विभाग की ओर से बताया गया कि मानसून 10 से 13 जून के बीच उत्तर बंगाल में दस्तक दे सकता है.

आंधी-तूफान की संभावना कम

मानसून से पहले रविवार सुबह से ही कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में आसमान पर बादल छाये हुए थे. शाम को कोलकाता सहित पासवर्ती जिलों में अंधेरा छा गया. उसके बाद बारिश शुरू हुई. हालांकि मूसलधार बारिश नहीं हुई, लेकिन कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन आंधी-तूफान की संभावना कम रहेगी. लेकिन अगले शनिवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है. विभाग ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट है.

बहुत भारी बारिश होने की संभावना

बुधवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, नदिया में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है. उत्तर बंगाल के दो जिले जलपाईगुड़ी व अलीपुरदुआर में सोमवार को बहुत भारी (7 से 20 सीएम) बारिश होने की संभावना है. दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अगले सात दिनों तक बारिश का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक एक एक्सियल लाइन बनी हुई है. इसके असर से बंगाल की खाड़ी से पानी की भाप निकल रही है. इस वजह से अगले सात दिनों तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश के लिए हालात बने हैं. दक्षिण बंगाल में भी छिटपुट बारिश जारी रहेगी.

Also Read: बंगाल को दो चक्रवातों के प्रभाव का इंतजार, गुरुवार से आंधी व बारिश के आसार

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola