पारसी महिला हत्याकांड. पुलिस को मिली बड़ी सफलता मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2017 7:59 AM

विज्ञापन

कोलकाता: वर्ष 2001 में महानगर में हुए चर्चित पारसी महिला हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है. हत्या की साजिश रचने व हत्यारों को सुपारी देने के आरोपी को कोलकाता पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद मोहित उर्फ मोहिद उर्फ मोटर बताया गया है. आरोपी को विगत […]

विज्ञापन

कोलकाता: वर्ष 2001 में महानगर में हुए चर्चित पारसी महिला हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है. हत्या की साजिश रचने व हत्यारों को सुपारी देने के आरोपी को कोलकाता पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद मोहित उर्फ मोहिद उर्फ मोटर बताया गया है. आरोपी को विगत बुधवार को गिरफ्तार किया गया. ट्रांजिट रिमांड के जरिये उसे महानगर लाया गया. अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. इस बात की जानकारी कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (5) विशाल गर्ग ने दी है.

कौन है मोहित :वर्ष 2001 में महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके में मोहित चप्पल बेचता था. पारसी महिला नवाज इ वाडिया का कोई नहीं था. उसके घर पर काम करनेवाली कैथरिना किंडो को वह अपनी बेटी की तरह मानती थी. कैैथरिना मोहित की पत्नी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार नवाज ने एक वसीयत तैयार की थी. कथित तौर पर उसने अपनी संपत्ति का नॉमिनी कैथरिना को बनाया था. यह बात संभवत: मोहित जानता था. आरोप के अनुसार पारसी महिला को जान से मारने के लिए करीब 50 हजार रुपये की सुपारी सरफू को दी गयी थी. तत्कालीन समय सरफू नाबालिग था. पारसी महिला की हत्या के बाद मोहित कोलकाता छोड़ बिहार में बस गया था. आरोपी के पूछताछ के द्वारा पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

वर्ष 2001 के जून महीने में हुई थी हत्या

क्या है मामला : वर्ष 2001 के जून महीने में आरएन मुखर्जी रोड की रहनेवाली नवाज इ वाडिया (46) नामक पारसी महिला को उसके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. मामले के करीब 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पायी थी. विगत 27 दिसंबर को बेनियापुकुर थाना इलाके में दीपक बाल्मीकि नामक एक व्यक्ति पर गोली चलाने की घटना घटी थी. उस मामले की जांच के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अमीन और अनिस नामक युवकों को पहले गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ के बाद 19 जनवरी को सरफू (30) नामक युवक को दबोचा गया. सरफू की गिरफ्तारी के बाद काफी वर्ष पुराने हत्याकांड मामले को लेकर अहम तथ्य मिले. आरोप है कि पारसी महिला को जान से मारने की सुपारी सरफू को दी गयी थी. सुपारी देनेवाले आरोपी का नाम मोहम्मद मोहित बताया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola