जमीन को लेकर भतीजे को गोली मारने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2017 7:46 AM

विज्ञापन

मालदा: जमीन पर कब्जे को लेकर भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का आरोप उसके चाचा पर लगा है. आरोप है कि चाचा और उसके दलबल ने घायल भतीजे के घर में तोड़फोड़ भी की. मंगलवार रात करीब नौ बजे यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाने के तालबांगरुआ गांव में घटी. इस घटना में घायल […]

विज्ञापन
मालदा: जमीन पर कब्जे को लेकर भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का आरोप उसके चाचा पर लगा है. आरोप है कि चाचा और उसके दलबल ने घायल भतीजे के घर में तोड़फोड़ भी की. मंगलवार रात करीब नौ बजे यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाने के तालबांगरुआ गांव में घटी. इस घटना में घायल यवुक मोहम्मद बबलू (25) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. बुधवार दोपहर को घायल के पिता अब्दुल खालिक ने अपने चार चचेरे भाइयों मोहम्मद अफसर, नाजिर शेख, एकरामुल हक और सनाउल्लाह शेख के खिलाफ हरिश्चंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

मेडिकल कॉलेज सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद बबलू के सिर के बायीं ओर गोली लगी है. उसकी स्थिति चिंताजनक है. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि जब तक 48 घंटे नहीं निकल जाते, तब तक गोली लगे युवक की स्थिति के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर के सामने आठ कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर मोहम्मद बबलू और उसके परिवार के साथ चाचा मोहम्मद अफसर का लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. मोहम्मद बबलू उस जमीन के अपना होने का दावा कर रहा था. ऐसा ही दावा आरोपियों का भी था. मंगलवार दोपहर को जमीन की घेराबंदी करने को लेकर दोनों पक्षों में झमेला हुआ. इसके बाद रात में मोहम्मद बबलू पर हमले की घटना घअी.

पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में घायल के पिता अब्दुल खालिक ने कहा कि आरोपी बगल के घर में रहते हैं. मंगलवार रात को उन लोगों ने दलबल के साथ हमारे घर पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया. इसका विरोध करने बबलू घर से बाहर निकला. तभी आरोपियों ने उस पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी. एक गोली बबलू के सिर के बायीं ओर लगी. इसके बाद ग्रामवासियों के मुखर होने पर आरोपी इलाके से भाग निकले.
इस घटना में दूसरे पक्ष के एक रिश्तेदार सनाउल्लाह शेख ने कहा कि जमीन को लेकर झमेला हुआ. लेकिन ईंट-पत्थर दोनों ही ओर से चलाये गये. इस झमेले के दौरान गोली किसने चलायी, यह मैं नहीं जानता. लेकिन इस मामले में रिश्तेदारों के खिलाफ लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. चांचल के एसडीपीओ अभिषेक मजूमदार ने कहा कि पूरे मामले को हरिश्चंद्रपुर पुलिस देख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola