दुर्घटना: राज्य सड़क पर हुए हादसे में सात अन्य जख्मी, डॉक्टर को दिखा लौट रही प्रसूता की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2017 1:49 AM
विज्ञापन
मालदा: डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही एक प्रसूता की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं. मंगलवार भोर में यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाने की रतुआ-भालुका राज्य सड़क के पास बालापाथार स्टैंड के करीब हुई. घायलों में से पांच को हरिश्चंद्रपुर तुलसीहाट्टा ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया […]
विज्ञापन
मालदा: डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही एक प्रसूता की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं. मंगलवार भोर में यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाने की रतुआ-भालुका राज्य सड़क के पास बालापाथार स्टैंड के करीब हुई. घायलों में से पांच को हरिश्चंद्रपुर तुलसीहाट्टा ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया है. दो अन्य घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज लाया गया है. हादसे के बाद मंगलवार को सुबह सात बजे से सड़क जाम कर स्थानीय ग्रामीणों ने विक्षोभ प्रदर्शन शुरू किया.
पुलिस ने बताया कि प्रसूता महिला का नाम शाहनारा बीबी (30) है.दुर्घटना में घायल हुए अमजद अली ने बताया कि भालुका ग्राम पंचायत के पाथरघाटा गांव से आठ लोग सोमवार की सुबह कटिहार गये हुए थे. इसमें कुछ महिलाएं और बच्चे भी थे. डॉक्टर को दिखाकर वे ट्रेन से भालुका स्टेशन पहुंचे. स्टेशन से निकलकर वे पैदल ही घर लौट रहे थे. तभी पीछे की तरफ से आ रही एक पिकअप वैन इन लोगों को रौंदते हुए सड़क के किनारे पलट गयी.
पिकअप के चालक व खलासी वहां से भाग निकले. प्रसूता महिला शाहनारा बीबी की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे की खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची. दुर्घटना के बाद मंगलवार सुबह से ही स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विक्षोभ प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि इस जगह पहले ही दुर्घटना हुई है. इस सड़क पर चलनेवाली गाड़ियों पर कोई नियंत्रण नहीं है. मृतक और घायलों के परिवार के लिए मुआवजा और ट्रैफिक कंट्रोल की मांग को लेकर सुबह 11 बजे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा. बाद में हरिश्चंद्रपुर थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर जाम हटवाया.
चांचल महकमा के एसडीपीओ अभिषेक मजूमदार ने बताया कि धक्का मारनेवाली पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि ड्राइवर और खालसी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










