महिला के साथ मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2017 1:38 AM
विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर में एक महिला को मोहल्ले में हो रहे झगड़े का विरोध करने पर असामाजिक तत्वाें द्वारा पीटने व उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस ने बाबुल मंडल, बाबुसोना मंडल व बापी जान नामक […]
विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर में एक महिला को मोहल्ले में हो रहे झगड़े का विरोध करने पर असामाजिक तत्वाें द्वारा पीटने व उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस ने बाबुल मंडल, बाबुसोना मंडल व बापी जान नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर आरोप है कि मोहल्ले में एक झगड़े का बीचबचाव करने आयी महिला के साथ आरोपियों ने मारपीट की और उससे दुष्कर्म की कोशिश भी की. वे यहां भी नहीं रुके.
महिला के थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की वजह से उन्होंने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया. बाद में उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों के निकलने से बदमाश भाग खड़े हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










