बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 25 जनवरी से नामांकन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2017 7:49 AM

विज्ञापन

रांची. रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 25 फरवरी को निर्धारित है. सत्र 2017-19 के लिए चुनाव मॉडल रूल के तहत होना है. 25 जनवरी से दो फरवरी तक चुनाव के लिए नामांकन पत्र उपलब्ध होंगे. 27 जनवरी से नामांकन पत्र जमा किये जा सकते हैं. नाम वापसी के लिए चार फरवरी की तिथि निर्धारित […]

विज्ञापन
रांची. रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 25 फरवरी को निर्धारित है. सत्र 2017-19 के लिए चुनाव मॉडल रूल के तहत होना है. 25 जनवरी से दो फरवरी तक चुनाव के लिए नामांकन पत्र उपलब्ध होंगे. 27 जनवरी से नामांकन पत्र जमा किये जा सकते हैं. नाम वापसी के लिए चार फरवरी की तिथि निर्धारित की गयी है.

एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को 25 जनवरी तक वोटर लिस्ट चुनाव पदाधिकारियों को देने कहा गया था. रिटर्निंग अफिसर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार तक उन्हें वोटर लिस्ट मिल जाने की उम्मीद है. इसके बाद चुनाव संचालन कमेटी अपना काम शुरू करेगी. चुनाव पर निगरानी के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल से दो पर्यवेक्षक दीपक कुमार अौर प्रकाश झा को नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola