हिरण के खाल के साथ एक पकड़ाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2017 8:11 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. दीपक दास (61) नामक एक व्यक्ति के घर में तलाशी अभियान चलाकर हिरण का खाल, विभिन्न वन्य प्राणियों के सूखे मांस तथा दो राइफल के कारतूस बरामद हुए हैं. उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. अलीपुरद्वार के फालाकाटा ब्लॉक के अधीन कुंजनगर गांव में यह छापामारी की गई. राइफल की दोनों […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. दीपक दास (61) नामक एक व्यक्ति के घर में तलाशी अभियान चलाकर हिरण का खाल, विभिन्न वन्य प्राणियों के सूखे मांस तथा दो राइफल के कारतूस बरामद हुए हैं. उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.

अलीपुरद्वार के फालाकाटा ब्लॉक के अधीन कुंजनगर गांव में यह छापामारी की गई. राइफल की दोनों गोलियां घर में रखे एक ट्रंक से बरामद की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के 46वीं तथा 17वीं बटालियन के जवानों के साथ फालाकाटा थाना पुलिस तथा गोरूमारा नॉर्थ रेंज के वन कर्मियों ने शुक्रवार की रात को यह अभियान चलाया. गोरूमारा नॉर्थ के रेंजर दिलीप दास चौधरी ने बताया है कि आरोपी दीपक दास वन्य प्राणियों का शिकार करता था.

इसके साथ वन्य प्राणी तस्कर गिरोह के तार जुड़े हुए हैं कि नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. एसएसबी के कमांडर रितेश कुमार ने बताया है कि आरोपी के घर से जब्त मांस मुख्य रूप से हिरण के हो सकते हैं. फॉरेंसिक जांच के बाद ही इसकी विस्तृत जानकारी मिल सकेगी. इस बीच, पुलिस तथा वन विभाग ने द्वारा इस मामले की अलग-अलग जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola