कोलकाता : स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में लगी आग
कोलकाता : मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में आज सुबह आग लग गयी, लेकिन इस आग को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया गया जिसके कारण बड़ा नुकसान नहीं हुआ.दमकल अधिकारियों के अनुसार इस आग में किसी की मौत नहीं हुई और आग को दो घंटे के अंदर नियंत्रित कर लिया […]
कोलकाता : मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में आज सुबह आग लग गयी, लेकिन इस आग को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया गया जिसके कारण बड़ा नुकसान नहीं हुआ.दमकल अधिकारियों के अनुसार इस आग में किसी की मौत नहीं हुई और आग को दो घंटे के अंदर नियंत्रित कर लिया गया.
उन्होंने बताया, कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. आग से बैंक में दस्तावेज, फर्नीचर एवं एयर कंडीशनर क्षतिग्रस्त हुए हैं. दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि शेक्सपियर सरानी पुलिस थानांतर्गत कैमक स्ट्रीट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के परिसर में सुबह 6.35 बजे आग लगने के तुरंत बाद तीन दमकलों को मौके पर भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










