Video : बंगाल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर हमला

Updated:
विज्ञापन
BJP MLA Agnimitra Paul

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल (Photo: X)

Video : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर हमला किया गया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. देखें वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने क्या कहा और किसपर हमले का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Video : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के काफिले को तिराट इलाके में रोक दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के तिराट पंचायत सदस्य ने उनकी गाड़ियों को रोका और CISF पर हमला किया. उनके अनुसार, रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वर्षों से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को संरक्षण देकर चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन SIR प्रक्रिया के बाद उन्हें डर है कि 2026 का चुनाव नहीं जीत पाएंगी. अग्निमित्रा पॉल ने यह भी कहा कि पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची. देखें वीडियो.

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा– टीएमसी द्वारा की जा रही रेत चोरी का विरोध करने पर मेरे काफिले पर हमला किया गया. यह हमला टीएमसी के पंचायत सदस्य सुभीर बनर्जी और उनके साथ आए गुंडों ने किया. उन्होंने मामले को राजनीतिक रंग देकर गांव के लोगों को भड़काने की भी कोशिश की, जबकि प्रशासन सिर्फ दर्शक बना रहा. ऐसे माहौल में आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? इस घटना के विरोध में मैं आसनसोल दक्षिण विधानसभा और भाजपा के आसनसोल संगठनात्मक जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे काली पहाड़ी मोड़ पर एकजुट हों और इसका कड़ा विरोध दर्ज कराएं.

देखें 14 दिसंबर के पॉडकास्ट में
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola