बच्चा देने लगा है हर बात का जवाब ? सावधान! ये पैरेंटिंग भूल बदल रही हैं उसका व्यवहार

Parenting Tips
Parenting Tips: आजकल कई माता-पिता बच्चों के बढ़ते गुस्से और चिड़चिड़े व्यवहार से परेशान हैं. इस लेख में जानिए वे कौन-सी आम पैरेंटिंग गलतियां हैं, जिनकी वजह से बच्चों का स्वभाव बिगड़ने लगता है और गुस्सा उनके व्यवहार का हिस्सा बन जाता है.
Parenting Tips: कई माता-पिता कि ये शिकायत रहती है कि उनका बच्चा आजकर ज्यादा गुस्सैल हो गया है. बात बात चिढ़ जाता और जुबान लड़ाने लग जाता है. लेकिन क्या ये गुस्सा अचानक आ जाता है. नहीं! दरअसल बच्चों में हो रहे ये बदलाव मां-बाप द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियों की वजह से होती है. आइये जानते हैं वह कौन कौन सी चीजें है जो माता पिता अक्सर करते हैं जिसके चलते बच्चों का बर्ताव बदल जाता है.
हर बात पर डांटना या तुलना करना
बच्चों को बार-बार डांटना या दूसरे बच्चों से तुलना करना उनके आत्मविश्वास को कमजोर करता है. इससे बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और गुस्सा उनके व्यवहार का हिस्सा बन जाता है.
बच्चों की बातों को नजरअंदाज करना
जब माता-पिता बच्चों की बात ध्यान से नहीं सुनते, तो बच्चे अपनी भावनाएं दबाने लगते हैं. यही, दबा हुआ तनाव बाद में गुस्से के रूप में बाहर आता है.
Also Read: Parenting Tips: बच्चा मोबाइल से नहीं हो पा रहा दूर तो करें ये 7 आसान काम, हाथ लगाने से भी डरेगा
जरूरत से ज्यादा मोबाइल या टीवी देना
अधिक स्क्रीन टाइम बच्चों के मानसिक विकास पर असर डालता है. इससे उनमें चिड़चिड़ापन बढ़ता है और वे छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने लगते हैं.
नियम बनाकर खुद पालन न करना
पैरेंटिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते हैं. अगर माता-पिता खुद गुस्से में रहते और इसी वजह से बच्चों डांट देते हैं या नियमों का पालन नहीं करते, तो बच्चा भी वैसा ही व्यवहार अपनाता है.
हर इच्छा तुरंत पूरी करना
हर मांग तुरंत पूरी होने की आदत बच्चों में सहनशीलता की कमी पैदा करती है. जब उनकी बात नहीं मानी जाती, तो वे गुस्से से प्रतिक्रिया करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




