Lionel Messi Kolkata Chaos: मेस्सी के कार्यक्रम में अराजकता, बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा

मेस्सी के साथ बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास, फोटो एक्स
Lionel Messi Kolkata Chaos: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में अराजकता और दर्शकों के भारी हंगामे को लेकर राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पद से मुक्त करने का आग्रह किया था.
Lionel Messi Kolkata Chaos: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के कुप्रबंधन को लेकर हाल ही में हुए विवाद के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी. जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है.
राजनीतिक दबाव के बीच खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा
13 दिसंबर को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में मेस्सी की भागीदारी वाले आयोजन के दौरान कथित कुप्रबंधन और सुरक्षा चूक को लेकर बढ़ती आलोचना और राजनीतिक विरोध के बीच खेल मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला है.
मेस्सी की झलक नहीं पाने से नाराज दर्शकों ने की थी तोड़फोड़
मेस्सी की झलक नहीं पाने से नाराज दर्शकों ने तोड़फोड़ की थी और उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई थी. इस दौरान स्टेडियम के फर्नीचर को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. दर्शकों के हंगामे और बवाल के बाद मेस्सी को तय समय से पहले वापस लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










