लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन

लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई पुलिस को लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया. इसके बाद सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई. जांच में कॉल फर्जी निकली. फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Red Fort Bomb Threat : शनिवार को दिल्ली स्थित लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कुछ समय के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया था. जिसे बाद में फर्जी पाया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धमकी भरे कॉल आने के बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया था. जिसके बाद शहर में हाई अलर्ट की घोषणा कर दी गई थी.

पहले मुंबई पुलिस को आया था फोन

रिपोर्ट के मुताबिक धमकी भरे कॉल सबसे पहले मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में किए गए थे. एहतियात बरतते हुए इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही उत्तरी जिला पुलिस हरकत में आई और सुरक्षा जांच के साथ सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी गई. पूरे इलाके की तलाशी और जांच के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. शुरुआती जांच में कॉल फर्जी पाई गई. जिसके बाद फिलहाल पुलिस कॉल के स्रोत का पता लगाने और आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच कर रही है.

इससे पहले ISRO मुख्यालय को भी मिली थी फर्जी धमकी

इससे पहले 2 जुलाई को बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन वहां भी कोई विस्फोटक नहीं मिला.

गाजियाबाद का युवक हिरासत में

तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पूछताछ और मेडिकल जांच में पता चला कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है. पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


ये भी पढें : INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा



विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola