POCSO केस में बेल पर रिहा आरोपी ने पीड़िता सहित 6 लोगों की धारदार हथियार से हत्या की

Updated:
विज्ञापन

आरोपी राजू कुमार

पोक्सो केस में बेल पर रिहा आरोपी राजू कुमार ने शुक्रवार रात छह लोगों की हत्या कर दी, जिसमें उसकी पत्नी और दो बच्चे भी शामिल हैं. 6 लोगों की हत्या को अंजाम देने के बाद से वह फरार है.

विज्ञापन

तेलंगाना से एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें POCSO केस के आरोपी 28 साल के राजू कुमार ने शुक्रवार रात रंगा रेड्डी जिले के शाहबाद मंडल में पीड़िता समेत 6 लोगों की हत्या कर दी है. आरोपी राजू कुमार के बारे में यह कहा जा रहा है उसने पहले POCSO केस में पीड़िता की मां और दादी की हत्या की. वह करीब 11 बजे पीड़िता के घर पहुंच और दरवाजे पर दस्तक दी. जैसे ही पीड़िता की मां ने दरवाजा खोला उसने उसे चाकू से मार दिया. उसके बाद घर में सो रही उसकी दादी को निशाना बनाया. उसके बाद पीड़िता जिसकी उम्र 17 साल है उसे लेकर एक सुनसान जगह पर गया और वहां उसकी हत्या कर दी.

अपनी पत्नी और दो बच्चों की भी कर दी हत्या

पुलिस द्वारा एएनआई न्यूज एजेंसी को दी जानकारी के अनुसार पीड़िता, उसकी मां और दादी की हत्या के बाद राजकुमार अपने घर पहुंचा. अपने घर में उसने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की भी हत्या कर दी. बच्चों की उम्र 4 साल और 2 साल थी. इन बच्चों की हत्या उसने धारदार हथियार से की. उसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन करके यह सूचना दी उसने अपने परिवार को मार डाला और वह आत्महत्या करने जा रहा है. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़िता के मामा ने शनिवार को स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि परिवार को जान से मारने की धमकी की कई शिकायतों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया. पीड़िता के मामा नरेश ने आरोप लगाया कि राजू कुमार के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत स्टॉकिंग का केस दर्ज करने के बाद पीड़िता के परिवारवालों ने बार-बार जान पर बढ़ते खतरे के बारे में बताया था.केस दर्ज होने के बाद भी, उसने दो दिनों के अंदर हमारे परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की खुलेआम धमकी दी. नरेश ने कहा,हमने पुलिस को बताया और शिकायत दर्ज कराई कि उसने सबको जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने न तो उसे रिमांड पर लिया और न ही ठीक से जांच की. उनकी लापरवाही की वजह से परिवार के 3 लोगों की जान चली गई है.

ये भी पढ़ें : पुणे मर्डर : पुलिस ने सिया और चेतन को बताया कातिल, लेकिन अदालत में कैसे साबित होगा आरोप?


विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola