माध्यमिक में अब मौखिक परीक्षा नहीं
कोलकाता: राज्य के शिक्षा विभाग ने माध्यमिक परीक्षा की पद्धति में बदलाव करने का फैसला किया है. वर्ष 2017 में माध्यमिक परीक्षा में मौखिक परीक्षा नहीं होगी. यह जानकारी शनिवार को पश्चिम बंग मध्य शिक्षा पर्षद के सचिव कल्याण मय गांगुली ने दी. उन्होंने बताया कि अब सभी छात्रों को पूरे वर्ष भर में उनके […]
कोलकाता: राज्य के शिक्षा विभाग ने माध्यमिक परीक्षा की पद्धति में बदलाव करने का फैसला किया है. वर्ष 2017 में माध्यमिक परीक्षा में मौखिक परीक्षा नहीं होगी. यह जानकारी शनिवार को पश्चिम बंग मध्य शिक्षा पर्षद के सचिव कल्याण मय गांगुली ने दी.
उन्होंने बताया कि अब सभी छात्रों को पूरे वर्ष भर में उनके परफॉरमेंस के ऊपर 10 नंबर दिया जायेगा, हालांकि मूल परीक्षा अभी भी 90 नंबर की ही होगी. पूरे वर्ष छात्र स्कूल में कैसा पफरेमेंस करते हैं, इसकी समीक्षा की जायेगी और उसके आधार पर ही उनको नंबर दिया जायेगा. पूरे वर्ष के परफॉरमेंस में उसकी स्कूल में उपस्थिति व अन्य गतिविधियों की समीक्षा की जायेगी.
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस वर्ष से उच्च माध्यमिक की परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न देने की प्रक्रिया शुरू हो रही है और माध्यमिक में भी यह परिवर्तन लाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










