ममता ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप

Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षो से राज्य सरकार के साथ भेदभाव किया जा रहा है. केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने पर भी राज्य के हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुए. पूर्व मेदिनीपुर के दो दिनों के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिये दीघा […]

विज्ञापन

खड़गपुर: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षो से राज्य सरकार के साथ भेदभाव किया जा रहा है. केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने पर भी राज्य के हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुए. पूर्व मेदिनीपुर के दो दिनों के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिये दीघा पहुंचीं.

पुलिस हॉलीडे होम के मैदान में प्रशासनिक साब में केंद्र की भाजपा सरकार पर वह जम कर बरसीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुप्रचार के बावजूद बंगाल के विकास को विरोधी रोक नहीं सकते. उन्होंने दावा किया कि राज्य का इतना विकास भी कभी नहीं हुआ. पैसों के अभाव के बावजूद राज्य का विकास हो रहा है. मु्ख्यमंत्री ने दीघा को साफ-रखने का स्थानीय लोगों, पर्यटकों व व्यवसायीयों से आह्वान किया.

मुख्यमंत्री ने सभा के जरिये ही दीघा के वेलकम गेट, नये रूप में सुसज्जित दीघा युवा आवास, वेलकम गेट से न्यायकाली मंदिर तक मेरिन ड्राइव की तर्ज पर रास्ते सहित कुल 31 परियोजनाओं का उदघाटन किया. इस अवसर पर मंत्री ज्योतिर्मय कर, सांसद शिशिर अधिकारी, शुभेंदु अधिकारी, विधायक अखिल गिरि सहित डीएम अंतरा आचार्या, पुलिस सुपर सुकेश जैन तथा अन्य अधिकारी व तृणमूल विधायक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola