अत्याचार से परेशान होकर पति की हत्या की
कोलकाता: रोजाना शराब के नशे में अत्याचार से परेशान होकर पत्नी ने गला दबा कर पति की जान ले ली. घटना फूलबागान इलाके के सर गुरुदास दत्त रोड में सोमवार सुबह घटी. वहां कमरे के अंदर बेटे को अचेत हालत में पड़ा देख कर उसकी मां ने काफी आवाज लगायी. कोई जवाब नहीं देने पर […]
कोलकाता: रोजाना शराब के नशे में अत्याचार से परेशान होकर पत्नी ने गला दबा कर पति की जान ले ली. घटना फूलबागान इलाके के सर गुरुदास दत्त रोड में सोमवार सुबह घटी. वहां कमरे के अंदर बेटे को अचेत हालत में पड़ा देख कर उसकी मां ने काफी आवाज लगायी.
कोई जवाब नहीं देने पर अपनी बहू से भी इस बारे में कहा. लेकिन बहू से कोई सटिक जवाब नहीं मिलने पर व्यक्ति को तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक व्यक्ति का नाम सौमेन दत्त (40) है. जबकि उसकी पत्नी का नाम पुतुल दत्त (32) है. घटना के बाद सौमेन की मां करुणा दत्त से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बहू पुतुल को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को करुणा दत्त ने बताया कि उसका पति रोजाना के तरह सोमवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला था.
कई बार बहू से बोलने के बावजूद उसने भी पति को जगाने में कोई रुचि नहीं दिखायी. जिसके बाद वह खुद बेटे के कमरे में गयी और उसे अचेत देखा. बीमार समझ कर वह डॉक्टर के पास ले गयी, लेकिन डॉक्टरों ने कत्ल की संभावना व्यक्त की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर कत्ल किये जाने का खुलासा होने के बाद हीं फुलबागान थाने की पुलिस ने पुतुल को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक पुतुल ने परेशान होकर कत्ल करने की बात कही है. प्राथमिक पूछताछ में पुतुल ने पुलिस को बताया कि उसका पति बेरोजगार था. कई बार घर खर्च के लिए काम धंधे की बात करने की बात कहते ही वह उसके साथ मारपीट शुरू कर देता था.
रविवार को भी वह शराब पीकर घर में आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. रोजाना पति के हाथों पिटाई खाने से परेशान होकर गुस्से में आकर उसने बिस्तर पर पति का गला दबा दिया. गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को सियालदह अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










