सारधा घोटाला : कुणाल ने कल की आत्महत्या की कोशिश, आज दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष ने कल जेल में खुदकुशी की कोशिश की थी. अभी वे अस्पताल में भरती हैं. आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुणाल घोष ने कहा कि सारधा घोटाले में दोषी और जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं और उन्होंने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किये जाने की […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष ने कल जेल में खुदकुशी की कोशिश की थी. अभी वे अस्पताल में भरती हैं. आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुणाल घोष ने कहा कि सारधा घोटाले में दोषी और जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं और उन्होंने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की.
सारधा चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार घोष को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए एसएसकेएम अस्पताल से बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजी ले जाया गया. इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, सारधा घोटाला मामले में जो लोग खुलेआम घूम रहे हैं और जिन्हें अब तक नहीं पकड़ा गया उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. घोष ने आत्महत्या करने के मकसद से कल रात अपने प्रकोष्ठ में नींद की कई गोलियां खा ली थी.
घोष को पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने जांच की जिम्मेदारी ले ली.पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जब उन्हें अदालत में पेश किया तो उन्होंने धमकी दी थी कि सारधा घोटाले में जिन लोगों का उन्होंने नाम लिया है, सीबीआई उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो वह आत्महत्या कर लेंगे.
पुलिसकर्मियों के पहरे में जा रहे घोष वहां मौजूद संवाददाताओं के समक्ष कुछ पल तक खड़े रहे. घोष ने सीबीआई की पूछताछ में सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस के कई प्रभावशाली नेताओं का कथित तौर पर नाम लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










