पश्चिम बंगाल में नन बैंकिंग स्कैम 2 : सारधा से छह गुणा बडा घोटाला है रोज वैली
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) का कहना है कि रोज वैली की कंपनियों ने बाजार से धन जुटाने का काम सारधा पोंजी फर्मो से कहीं अधिक किया. निदेशालय इन दोनों फमोर्ं के मनी लांड्रिंग पहलुओं की जांच कर रहा है. निदेशालय के सूत्रों ने पीटीआइ भाषा को बताया, ‘रोज वैली घोटाला, सारधा के मुकाबले काफी बड़ा […]
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) का कहना है कि रोज वैली की कंपनियों ने बाजार से धन जुटाने का काम सारधा पोंजी फर्मो से कहीं अधिक किया. निदेशालय इन दोनों फमोर्ं के मनी लांड्रिंग पहलुओं की जांच कर रहा है.
निदेशालय के सूत्रों ने पीटीआइ भाषा को बताया, ‘रोज वैली घोटाला, सारधा के मुकाबले काफी बड़ा है. यह संभवत: छह गुना बड़ा घोटाला है क्योंकि रोज वैली ने लोगों से करीब 15,000 करोड़ रुपये की जमा एकत्रित की.’ रोजवैली के धन स्नेत का पता लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के करीब 2,500 खातों को जब्त कर लिया है.
सूत्रों ने कहा कि इन खातों में पैसे तो जमा किये जा सकते हैं लेकिन इनसे कोई पैसा निकाला नहीं जा सकता है. सूत्रों ने कहा कि सारधा के मामले में लोगों का अधिक ध्यान गया था क्योंकि इसमें काफी बड़े लोग संलिप्त थे. सीबीआइ को भी सारधा घोटाले की जांच करने को कहा गया है जो वह अब प्रवर्तन निदेशालय के साथ मिलकर जांच कर रही है. सूत्रों ने कहा कि इन दो कंपनियों के खातों का पता लगाना बड़ा काम है क्योंकि हर खाते के कई शाखा खाते हैं.
रोजवैली निदेशक से हो चुकी है पूछताछ
अदालत के निर्देश पर सीबीआइ सारधा घोटाले की जांच कर रही है. लेकिन राज्य में इसी के साथ एक बड़ी चिटफंड कंपनी ने भी अपना पांव पसारा था जिसकी तरफ जांच की रुख उतनी तेज नहीं हुई. वर्ष 2011 में रोजवैली रियल स्टेट के नाम से बाजार में आयी इस कंपनी ने बड़े ही कम समय में निवेशकों से शुरुआती दौर में 1270 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद के तिमाही में इस कंपनी ने 2900 करोड़ रुपये का कारोबार किया. कंपनी ने धीरे-धीरे तीन हजार से ज्यादा शाखाएं खोल लीं.
प्रवर्तन निदेशालय ने इस कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की और इसके निदेशक गौतम कुंडू को दो बार पूछताछ के लिए सॉल्टलेक स्थित अपने दफ्तर बुलाया. इडी के अधिकारियों के मुताबिक रोजवैली के नौ बड़े बैंक अकाउंट सील कर दिये गये हैं, और किसी भी तरह के लेनदेन पर पाबंदी लगायी गयी है. इडी दफ्तर के बाहर निकलते हुए गौतम कुंडू ने मीडिया से बातचीत में आखिरी बार कहा था कि उन्होंने इडी की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आवेदन किया है. जमाकर्ताओं की राशि सुरक्षित लौटा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










