दो दिनों में 12 बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर: मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में पिछले दो दिनों में बारह बच्चों की मौत हो गई. मरने वाले बच्चों में एक दिन की उम्र से लेकर दो वर्ष के बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मची हुई है. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले बच्चों में केवल […]

विज्ञापन

खड़गपुर: मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में पिछले दो दिनों में बारह बच्चों की मौत हो गई. मरने वाले बच्चों में एक दिन की उम्र से लेकर दो वर्ष के बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मची हुई है.

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले बच्चों में केवल एक शिशु का जन्म अस्पताल में हुआ था.

बाकी बच्चे दांतून, नारायणगड़, केशपुर, कोशियाड़ी, खालनोड़ शालबनी, मिदनापुर शहर, खड़गपुर ग्रामीण इलाके से अस्पताल में आये थे. गौरतलब है कि मरने वाले बच्चे में चार की उम्र एक दिन, एक बच्चे की उम्र दो दिन, एक की उम्र चार दिन एक की उम्र पांच दिन, एक की उम्र बारह दिन, एक की उम्र चार महिने और दो की उम्र दो वर्ष है. मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के सुपर युगल कर ने बताया कि मरने वाले बच्चों में अधिकतर को वजन काफी कम थी और जन्म समय से आगे हुआ था और सभी बच्चे सेपिसेमिया रोग से ग्रस्त थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola