बंगाल बना आतंकियों का आशियाना : नकवी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता/ नयी दिल्ली: भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश आतंकवादियों और अराजक तत्वों का आशियाना बन गया है. एक के बाद एक घटनाएं घट रही हैं और सरकार इन घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान कर […]

विज्ञापन

कोलकाता/ नयी दिल्ली: भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश आतंकवादियों और अराजक तत्वों का आशियाना बन गया है.

एक के बाद एक घटनाएं घट रही हैं और सरकार इन घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल आतंकी शरण लिये हुए हैं और वे बिना किसी डर के आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह नकवी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के माकड़ा गांव में वहां की स्थिति का जायजा लेने गया था, जहां हाल ही में हथियारबंद लोगों के हमले में तीन लोग मारे गये थे. पुलिस ने हालांकि प्रतिनिधिमंडल को वहां जाने से रोक दिया था, जिस पर राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola