केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसियों ने राज्य के गृह विभाग को किया सतर्क, बंगाल में आतंकी हमले की आशंका
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कोलकाता पुलिस के क्षेत्र में, खासतौर से बंदरगाह इलाके में आतंकी हमले की आशंका के बारे में सचेत किया है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : हमें केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से ऐसी जानकारी मिली है कि कोलकाता […]
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कोलकाता पुलिस के क्षेत्र में, खासतौर से बंदरगाह इलाके में आतंकी हमले की आशंका के बारे में सचेत किया है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : हमें केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से ऐसी जानकारी मिली है कि कोलकाता में, खासतौर से बंदरगाह इलाके में आतंकी हमला हो सकता है. हमने बंदरगाह इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे शहर में सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिये हैं. उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार आतंकवादी छोटी नौकाओं का इस्तेमाल करके बंदरगाह क्षेत्र में हमला कर सकते हैं.
कोलकाता: जलमार्ग से राज्य में आतंकी हमले हो सकते हैं. केंद्रीय गृह मंत्रलय ने राज्य के गृह विभाग को इसकी जानकारी देते हुए सतर्क रहने को कहा है. इसके बाद राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को इसकी जानकारी दी गयी. गृह विभाग द्वारा नौसेना व बीएसएफ को भी सतर्क कर दिया गया है.
समुद्री रास्ते किसी भी छोटे-बड़े जहाज, स्टीमर या नाव पर संदेह होते ही उनकी जांच की जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारियों की मदद से संदिग्ध आतंकी पानी के रास्ते सीमा पार कर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकते हैं.
कोलकाता पुलिस के एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि आतंकी द्वारा हमले की जगह व समय की जानकारी नहीं है. ऐसी स्थिति में एसटीएफ की तरफ से सभी मुखबिरों को सतर्क कर दिया गया है. हम लगातार गृह विभाग के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क में हैं. किसी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी.
हर चुनौती के लिए तैयार है पुलिस
उधर, कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के अनुसार आम नागरिकों को इस तरह के मैसेज से आतंकित होने की जरूरत नहीं है. इस तरह के धमकी भरे संदेश आये दिन केंद्रीय एजेंसी से मिलते रहते हैं. लिहाजा पुलिस अप्रिय घटना से निबटने के लिए हर समय तैयार रहती है. उन्होंने कहा : किसी भी अप्रिय वारदात का जवाब देने के लिए पुलिस हमेशा तैयार है. लोगों को डरने की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










