चेंबर में वोटर आइडी कार्ड कैंप: 800 लोगों ने वोटर बनने का दिया आवेदन
रांची: राज्य में मतदाताओं की संख्या में वृद्घि करने के उद्देश्य से फेडरेशन चेंबर व जिला निर्वाचन आयोग की ओर से संयुक्त रूप से वोटर कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया. चेंबर भवन में लगे कैंप में रांची सहित आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया. 800 से अधिक लोगों ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के […]
रांची: राज्य में मतदाताओं की संख्या में वृद्घि करने के उद्देश्य से फेडरेशन चेंबर व जिला निर्वाचन आयोग की ओर से संयुक्त रूप से वोटर कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया.
चेंबर भवन में लगे कैंप में रांची सहित आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया. 800 से अधिक लोगों ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया. यह जानकारी चेंबर अध्यक्ष रतन मोदी तथा महासचिव पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से दी.
उन्होंने कहा: मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर फेडरेशन चेंबर का प्रयास आरंभ हो चुका है. आठ व नौ नवंबर 2014 को चेंबर ऑन व्हील का भी आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कुणाल अजमानी, विनय अग्रवाल, सह सचिव श्यामसुंदर अग्रवाल, सोनी मेहता, कोषाध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, आनंद गोयल, राम बांगड़ समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










