छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शिक्षक गिरफ्तार,जमानत

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक को अदालत ने निजी बांड पर सोमवार को जमानत दे दी. गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम खातड़ा हाई स्कूल के शिक्षक मानिक रंजन पति को नशे की हालत में अपने ही स्कूल की छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने के […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक को अदालत ने निजी बांड पर सोमवार को जमानत दे दी. गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम खातड़ा हाई स्कूल के शिक्षक मानिक रंजन पति को नशे की हालत में अपने ही स्कूल की छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया था. अदालत ने उसे दो दिन हिरासत में रखने का निर्णय सुनाया था. सोमवार को पुन: उसे खातड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने शिक्षक को आठ सौ रुपये के बांड पर जमानत दे दी गयी.

मां-बेटी से दुष्कर्म का आरोप

पानागढ़. राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र के कार चालक पर स्कूली छात्र और उसकी मां के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. घटना बर्दवान जिले के कटवा थाना स्थित कुरुपी गांव की है. अभियुक्त अरुप मंडल को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ पहले जमकर पिटायी की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. घटना के संबंध में भाजपा समर्थक महिला ने ने बताया कि मंत्री के चालक ने उसके तथा उसकी पुत्री को हवस का शिकार बनाया है. घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अरुप की खूब पिटायी की. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola