सारधा चिटफंड घोटाला: रिजर्व बैंक अधिकरियों से सीबीआइ करेगी पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता: सीबीआइ सारधा घोटाले में अपनी जांच के तहत शीघ्र ही भारतीय रिजर्व बैंक के कुछ अधिकारियों से पूछताछ करेगी क्योंकि उसे कुछ मामलों में केंद्रीय बैंक के अधिकारियों से स्पष्टीकरण की जरूरत है. सीबीआइ सूत्रंे के अनुसार, सारधा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में काम नहीं कर रही थी इसलिए रिजर्व […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता: सीबीआइ सारधा घोटाले में अपनी जांच के तहत शीघ्र ही भारतीय रिजर्व बैंक के कुछ अधिकारियों से पूछताछ करेगी क्योंकि उसे कुछ मामलों में केंद्रीय बैंक के अधिकारियों से स्पष्टीकरण की जरूरत है.

सीबीआइ सूत्रंे के अनुसार, सारधा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में काम नहीं कर रही थी इसलिए रिजर्व बैंक की इसके नियमन में कोई भूमिका लगभग नहीं थी लेकिन एजेंसी को कुछ जानकारी मिली है जिस पर केंद्रीय बैंक से स्पष्टीकर चाहिए.

सूत्रों ने हालांकि स्पष्ट किया किया कि अधिकारियों से पूछताछ का मतलब यह नहीं है कि उनकी कथित अपराध में संलिप्तता थी.अधिकारी ने कहा : इस पूछताछ का उद्देश्य हालात को समझना तथा दस्तावेजों के बारे में स्पष्टीकरण लेना है. सीबीआइ उन नियामकीय कमियों को समझने के लिए भी रिजर्व बैंक के अधिकारियों से पूछताछ करेगी जिनका दुरुपयोग चिटफंड योजना चलाने वाली कंपनियों ने किया.

उन्होंने कहा कि कंपनी एक तरह की सामूहिक निवेश योजना चला रही थी जिसका नियमन सेबी करता है. सेबी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola