सारधा मामला: इडी कार्यालय पहुंची मनोरंजना
कोलकाता: एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के कार्यालय में पूर्व सांसद मतंग सिंह की पत्नी मनोरंजना सिंह पहुंची. इससे पहले भी वह कई बार इडी कार्यालय में पहुंची हैं. सारधा कांड में शामिल रहने के आरोप राज्य पुलिस व श्यामल सेन कमीशन ने भी बुलाया था. दूसरी ओर पूर्व सांसद मातंग सिंह से पूछताछ […]
कोलकाता: एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के कार्यालय में पूर्व सांसद मतंग सिंह की पत्नी मनोरंजना सिंह पहुंची. इससे पहले भी वह कई बार इडी कार्यालय में पहुंची हैं.
सारधा कांड में शामिल रहने के आरोप राज्य पुलिस व श्यामल सेन कमीशन ने भी बुलाया था. दूसरी ओर पूर्व सांसद मातंग सिंह से पूछताछ करने के लिए इडी के अधिकारियों के दिल्ली जाने की भी संभावना है.
सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन की सीबीआइ को लिखी चिट्ठी में मांतग सिंह का भी नाम था. बताया जाता है कि मनोरंजना ने एनइ टीवी के सभी अधिकार सारधा को बेच दिये हैं. इडी यह जानने की कोशिश कर रहा है कि इसमें मनोरंजना को कितने पैसे मिले थे.
सीबीआइ को लिखी चिट्ठी में सुदीप्त सेन ने दावा किया था कि मनोरंजना सिंह ने उन्हें गुवाहटी में एक टीवी चैनल खोलने के लिए दबाव दिया था. इसके लिए उन्होंने मनोरंजना की कंपनी जीएनएन प्राइवेट लिमिटेड को 25 करोड़ रुपये दिये थे. मनोरंजना के पिता केएन गुप्ता को और तीन करोड़ रुपये दिये गये थे. हालांकि इडी के केंद्रीय अधिकारियों का मानना है कि लेन-देन का असली पैसा सुदीप्त सेन के दावे से दोगुना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










