टॉलीवुड को सहयोग करेंगे शाहरुख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान बांग्ला फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने में योगदान करना चाहते हैं. अपनी नयी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के लिए महानगर आये शाहरुख ने कहा कि वह मानते हैं कि वास्तव में पश्चिम बंगाल देश का सांस्कृतिक केंद्र है. बांग्ला फिल्म उद्योग के विकास के बारे […]
विज्ञापन
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान बांग्ला फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने में योगदान करना चाहते हैं. अपनी नयी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के लिए महानगर आये शाहरुख ने कहा कि वह मानते हैं कि वास्तव में पश्चिम बंगाल देश का सांस्कृतिक केंद्र है.
बांग्ला फिल्म उद्योग के विकास के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा कि वह वास्तव में फिल्म उद्योग का हिस्सा बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वे बंगाल से संस्कृति, साहित्य और बौद्धिक तत्वों को लेना चाहता हूं क्योंकि मैं वास्तव में मानता हूं कि यह हमारे देश का सांस्कृतिक केंद्र है. उन्होंने कहा कि फिल्म उनका सबल पक्ष है और वह बंगाल में बनने वाली फिल्मों के लिए कुछ करना चाहते हैं.
बालीवुड के सुपरस्टार ने कहा कि इसके लिए समय लगेगा, लेकिन इसके लिए कुछ जरूर करूंगा. यह न केवल मेरा कर्तव्य है बल्कि सौभाग्य है.
बाक्स आफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के बारे में उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इसे पुनरावृति मानते हैं. इस मौके पर फिल्म की निर्देशक फराह खान, साथी कलाकार सोनू सूद एवं विवान शाह भी मौजूद थे. शाहरुख ने बताया कि वह हैप्पी न्यू ईयर की पूरी टीम को महानगर लाना चाहते थे, व्यस्तता के कारण अभिषेक बच्चन, दीपिका पादूकोण एवं बोमन ईरानी नहीं आ पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










