फर्जी कागजात बना कर बनवा लेते थे क्रेडिट कार्ड
कोलकाता: नकली दस्तावेज के जरिये गैर सरकारी बैंकों को लाखों का चूना लगानेवाले क्रेडिट कार्ड गिरोह के सात सदस्यों को कोलकाता पुलिस के बैंक धोखाधड़ी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शंकर आड्डा (34) (बेलियाघाटा), विकास बनर्जी (40) (सोदपुर घोला), राजीव अधिकारी (39) (निमता), अभिजीत पाल (29) (खड़दह), देवराज विश्वास […]
कोलकाता: नकली दस्तावेज के जरिये गैर सरकारी बैंकों को लाखों का चूना लगानेवाले क्रेडिट कार्ड गिरोह के सात सदस्यों को कोलकाता पुलिस के बैंक धोखाधड़ी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शंकर आड्डा (34) (बेलियाघाटा), विकास बनर्जी (40) (सोदपुर घोला), राजीव अधिकारी (39) (निमता), अभिजीत पाल (29) (खड़दह), देवराज विश्वास (27) (नोआपाड़ा), शुभ्रोदीप चौधरी (39) (सोदपुर घोला), सुनील पटवा (32) (नारकेलडांगा) बताये गये हैं.
शेक्सपीयर सरणी थाने में सिटी बैंक की तरफ से प्रदीप तिवारी ने 43 लाख एक हजार 658 रुपये का चूना लगाने की शिकायत दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










