अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल नेताओं को चेताया, कहा अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल नेताओं को चेताया कि पार्टी में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जायेगी. अनुशासनहीनता करनेवाले और अनैतिक कार्य करनेवाले तृणमूल नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जायेगा. युवा तृणमूल कांग्रेस का दायित्व संभालने के बाद श्री बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी […]

विज्ञापन

कोलकाता: युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल नेताओं को चेताया कि पार्टी में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जायेगी.

अनुशासनहीनता करनेवाले और अनैतिक कार्य करनेवाले तृणमूल नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जायेगा. युवा तृणमूल कांग्रेस का दायित्व संभालने के बाद श्री बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय तृणमूल भवन में युवा तृणमूल के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी, प्रदेश तृणमूल के अध्यक्ष सुब्रत बक्शी व अरूप विश्वास उपस्थित थे.

बैठक के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी. अनैतिक कार्य करने व पार्टी का निजी हित के लिए इस्तेमाल करनेवालों को पार्टी से बाहर निकाल दिया जायेगा. पार्टी में रहनेवाले कार्यकर्ताओं को पार्टी का अनुशासन मान कर चलना होगा. इसके साथ ही श्री बनर्जी ने पार्टी को 2015 में होने वाले निगम चुनाव के लिए तैयार होने का निर्देश देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस तीन वर्ष के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में विकास को मुद्दा बनायेगी. विकास को पूरे राज्य में प्रचार किया जायेगा. आम लोगों को जोड़ा जायेगा.

माकड़ा हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार : माकड़ा गांव में भाजपा की केंद्रीय टीम के दौरे की कोशिश से नाराज राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने उस पर हमला बोला और पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वहां 27 अक्तूबर की हिंसा के लिए भगवा दल ही जिम्मेदार है. श्री बनर्जी ने दावा किया कि माकड़ा गांव में झड़प में मारे गये तीनों लोग तृणमूल कांग्रेस के थे. पार्टी के झंडे लेकर हमले करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की तसवीरें भी हैं. शांति में खलल डालने की किसी भी कोशिश को तृणमूल सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.

जहां वाममोरचा के 34 साल के शासन के बाद लोकतंत्र बहाल हुआ है.

उन्होंने कहा : जब सिंगूर (टाटा मोटर की नैनो कार परियोजना को लेकर) में 2006 में आंदोलन हुआ तब भाजपा के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने वहां का दौरा क्यांे नहीं किया? उन्हांेने बताया : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में तीन दिन पहले कहा था कि राज्य में शांति बनी रहेगी और राज्य सरकार इसमें खलल डालने की इजाजत नहीं देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola