बर्दवान विस्फोट की जांच का जायजा लेने खुद पहुंचे एनआईए प्रमुख
कोलकाता : एनआईए के निदेशक जनरल शरद कुमार ने आज बर्दवान विस्फोट मामले की जांच में प्रगति का जायजा लिया. कुमार आज सुबह यहां पहुंचे और फिर बर्दवान के लिए निकल गए. वहां उन्होंने दो अक्तूबर को बर्दवान शहर के खागडागढ में हुए विस्फोट की जांच में हुई प्रगति का आकलन किया। इस विस्फोट में […]
कोलकाता : एनआईए के निदेशक जनरल शरद कुमार ने आज बर्दवान विस्फोट मामले की जांच में प्रगति का जायजा लिया. कुमार आज सुबह यहां पहुंचे और फिर बर्दवान के लिए निकल गए.
वहां उन्होंने दो अक्तूबर को बर्दवान शहर के खागडागढ में हुए विस्फोट की जांच में हुई प्रगति का आकलन किया। इस विस्फोट में जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी.
दो महिलाओं समेत कुल तीन लोगों से एनआईए द्वारा पूछताछ की गई थी। इन महिलाओं में एक महिला विस्फोट में मारे गए संदिग्ध आतंकी की पत्नी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर विस्फोट की जांच अपने हाथ में लेते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 13 अक्तूबर को हासिम मोला उर्फ बदरु अलाम मोला, रजिया बीबी और अलीमा बीबी को हिरासत में ले लिया था.
विस्फोट स्थल पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय होने के आरोपों की जांच के लिए एनआईए का तीन सदस्यीय दल रविवार को विस्फोट स्थल पर भी गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










