तृणमूल नेता को बशीरहाट स्टेशन परिसर में मारी गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले में बशीरहाट रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. सियालदह के रेलवे पुलिस अधीक्षक उत्पल नासकर ने कहा कि अशोक बैरागी को हमलावर ने पीठ में दो गोली मारी. इसके बाद हमलावर वहां से […]
विज्ञापन
बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले में बशीरहाट रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. सियालदह के रेलवे पुलिस अधीक्षक उत्पल नासकर ने कहा कि अशोक बैरागी को हमलावर ने पीठ में दो गोली मारी. इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया.
प्रदेश सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक ने कहा कि बैरागी को कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां चिकित्सकों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है. मल्लिक जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं.
गोलीबारी के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा की साजिश का नतीजा है और कथित तौर पर पार्टी बीएसएफ की मदद से बांग्लादेश से हथियार ला रही थी. बशीरहाट दक्षिण से भाजपा विधायक समीक भट्टाचार्य से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि घटना दल के भीतर की प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










