कोलकाता : घंटो रडार के संपर्क के बाहर उड़े जहाज

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता एटीसी का रडार रात से ठप हो जाने की वजह से पायलट और एटीसी के बीच संपर्क नहीं हो पा रहा था. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एस भादुडी ने बताया कि इस मामले को तुरंत ही बीएसएनएल प्राधिकार के पास रखा गया जिसने विमान परिचालन का वैकल्पिक इंतजाम […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता एटीसी का रडार रात से ठप हो जाने की वजह से पायलट और एटीसी के बीच संपर्क नहीं हो पा रहा था. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एस भादुडी ने बताया कि इस मामले को तुरंत ही बीएसएनएल प्राधिकार के पास रखा गया जिसने विमान परिचालन का वैकल्पिक इंतजाम किया.

उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों से बीएसएनएल लिंक के ठप होने से स्वचालित रडार सिस्टम में आयी गडबडी के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज विमान परिचालन प्रभावित हुआ. लिंक नाकाम होने की वजह से वायु यातायात नियंत्रण :एटीसी: में समस्या आ गयी. मामले को तुरंत ही बीएसएनएल प्राधिकार के पास रखा गया जिसने विमान परिचालन का वैकल्पिक इंतजाम किया.

उन्होंने बताया कि वाराणसी, गुवाहाटी, कटिहार और किशनगंज से बीएसएनएल लिंक ठप होने की खबर है जहां से विभिन्न डेटा संबंधी जानकारी यहां स्क्रीन पर नहीं आ रही. बीएसएनएल द्वारा वैकल्पिक इंतजाम के अलावा एटीसी ने कई आपात वैकल्पिक व्यवस्था का भी इस्तेमाल किया है. इसके तहत विमानों की स्थिति का पता लगाने के लिए वेरी हाई फ्रीक्वेंसी :वीएचएफ: रेडियो रेंज का इस्तेमाल होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola