सीबीआइ ने की शुभ प्रसन्ना से पूछताछ
कोलकाता. सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के बाद मंगलवार को सीबीआइ ने चित्रकार शुभ प्रसन्ना से पूछताछ की. सीबीआइ के समन पर शुभ प्रसन्ना सॉल्टलेक के जीसीओ कॉम्प्लेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे. उनसे लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गयी. सीबीआइ अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2011-12 में शुभ […]
कोलकाता. सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के बाद मंगलवार को सीबीआइ ने चित्रकार शुभ प्रसन्ना से पूछताछ की. सीबीआइ के समन पर शुभ प्रसन्ना सॉल्टलेक के जीसीओ कॉम्प्लेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे. उनसे लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गयी.
सीबीआइ अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2011-12 में शुभ प्रसन्ना ने एखोन समय नाम का एक चैनल खोला था. उस चैनल को बाद में सारधा के मालिक सुदीप्त सेन को बेच दिया गया. सीआइबी अधिकारियों का कहना है कि सारधा मामले की जांच में उन्हें 14 करोड़ में इस चैनल को बेचने के सबूत मिले, लेकिन शुभ प्रसन्ना ने 6.50 करोड़ में चैनल को सुदीप्त को बेचने की बात कही है.
सीजीओ कॉम्प्लेक्स से निकलने के बाद शुभ प्रसन्ना ने कहा कि इडी अधिकारियों को एक दिन पहले उन्होंने जो कहा है, वही जवाब उन्होंने सीबीआइ अधिकारियों से भी दिया है. उन्होंने कहा कि ऐखोन समय चैनल के जितने भी शेयरधारक थे उन सब को उन 6.50 करोड़ रुपसे में से उनके हक के रुपये वापस कर दिये गये. इस सिलसिले में सभी दस्तावेज इडी अधिकारियों को उन्होंने सौंप दिये हैं. इसके बाद भी सीबीआइ व इडी के अधिकारी सारधा मामले की जांच के सिलसिले में जितनी भी बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलायेगी, हर बार वे जांच में अधिकारियों की मदद करेंगे. गौरतलब है कि सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के ने शुभ प्रसन्ना से पूछताछ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










