सारधा घोटाला : सीबीआइ ने दो शेयर दलालों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर: घोटाला प्रभावित अर्थ तत्व (एटी) समूह में कोष में कथित रूप से अनियमितता बरतने के आरोप में सीबीआइ ने रविवार को दो शेयर दलालों को गिरफ्तार किया. यह मामला सारधा चिटफंड घोटाले के कारण सामने आया है. जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि दीपक पारेख से शनिवार शाम पूछताछ की गयी. रविवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर: घोटाला प्रभावित अर्थ तत्व (एटी) समूह में कोष में कथित रूप से अनियमितता बरतने के आरोप में सीबीआइ ने रविवार को दो शेयर दलालों को गिरफ्तार किया. यह मामला सारधा चिटफंड घोटाले के कारण सामने आया है.

जांच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि दीपक पारेख से शनिवार शाम पूछताछ की गयी. रविवार को सीबीआइ के विशेष जांच दल ने उसे ओड़िशा से गिरफ्तार कर लिया. पारेख ने एटी समूह के लिए सेबी और एमसीएक्स से भी कथित तौर पर लाइसेंस ले रखा है. इस वर्ष अगस्त में सीबीआइ ने उसके घर पर छापेमारी की थी. पारेख के निर्देश पर एटी समूह ने अर्थ तत्व कैपिटल लिमिटेड (एटीसीएल) का गठन किया था जो मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध थी. एटीसीएल भारतीय गैर सरकारी कंपनी के रूप में वर्गीकृत थी और यह कटक में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में पंजीकृत है. इसकी अधिकृत शेयर पूंजी दो करोड़ रुपये थी और इसकी चुकता पूंजी दो करोड़ रुपये है. पारेख एटी समूह का धन शेयर बाजार में निवेश करता था और उस पर राज्य के कई प्रभावशाली लोगों की तरफ से निवेश करने का आरोप है.

सूत्रों ने कहा कि सीबीआइ ने एक अन्य शेयर दलाल धर्मेंद्र बोथरा को गिरफ्तार किया है जो एटी समूह की वित्तीय धोखाधड़ी से कथित रूप से जुड़ा हुआ है. बोथरा से इससे पहले सीबीआई ने बीजद विधायक और बीजद के दबंग नेता के बेटे के साथ जमीन सौदे को लेकर पूछताछ की थी. नेता ने राज्य की राजधानी के जयदेव विहार इलाके में 2003 में जमीन खरीदी थी लेकिन बाद में इसे बोथरा को बेच दिया था.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चल रही है जांच: गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ सारधा घोटाले की जांच कर रही है. जांच एजेंसी अब तक कई हाइप्रोफाइल लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआइ अभिनेता और राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola