कोलकाता की चिटफंड कंपनी झारखंड से 10 करोड़ लेकर हुई फरार

Updated at : 13 Jan 2020 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता की चिटफंड कंपनी झारखंड से 10 करोड़ लेकर हुई फरार

दुर्जय पासवान, गुमला : पैसे दोगुने करने का दावा करनेवाली कोलकाता की रैंबो मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लि वर्ष 2018 में झारखंड, बिहार और कोलकाता के हजारों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गयी थी. गुमला जिले के भी 1000 से अधिक लोगों ने अपनी जमा-पूंजी के करीब 10 करोड़ रुपये इस चिटफंड […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला : पैसे दोगुने करने का दावा करनेवाली कोलकाता की रैंबो मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लि वर्ष 2018 में झारखंड, बिहार और कोलकाता के हजारों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गयी थी.

गुमला जिले के भी 1000 से अधिक लोगों ने अपनी जमा-पूंजी के करीब 10 करोड़ रुपये इस चिटफंड कंपनी में लगाये थे. यह खुलासा सीबीआइ की शुरुआती जांच में हुआ है. सीबीआइ के अधिकारियों के अनुसार रैंबो मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लि वर्ष 2016-2017 से इस क्षेत्र में सक्रिय थी. लोगों को ठगी कहा एहसास तब हुआ, जब कंपनी सितंबर 2018 में उनके पैसे लेकर फरार हो गयी.
करोड़ों रुपये डूबने के बाद गुमला के कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. जब पुलिस इस केस को नहीं सुलझा पायी, तो हाइकोर्ट के निर्देश पर जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंपा गया. रविवार को सीबीआइ के अधिकारी गुमला पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, चिटफंड कंपनी से गुमला के करीब 25 एजेंट जुड़े हुए थे. सीबीआइ के अधिकारियों ने इनमें से सात एजेंटों से पूछताछ की.
इनमें से कुछ ने दस्तावेज सीबीआइ को सौंपे हैं, जबकि कुछ ने दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा है. सीबीआइ के अधिकारी विनोद भगत ने बताया कि कंपनी का जाल कोलकाता के अलावा बिहार और झारखंड में भी फैला हुआ था. रांची, धनबाद सहित कई स्थानों पर कार्यालय खोल कर कंपनी ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की उगाही की थी. अब तक की जांच में सिर्फ गुमला से ही 10 करोड़ रुपये की उगाही का अनुमान है.
सीबीआइ ने शुरू की जांच
झारखंड में वर्ष 2016-17 से सक्रिय थी यह चिटफंड कंपनी, करोड़ों रुपये जुटाये थे
लुभावने रिटर्न का भरोसा देकर गुमला में भी निवेशकों से जुटाये थे करोड़ों रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola