टिफिन में छिपा कर ले जा रहा था गहने, हो गये गायब
Updated at : 25 Sep 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

बस से उतरकर देखा तो बैग से गायब था टिफिन बॉक्स कोलकाता : हावड़ा जिले के डोमजूर से कोलकाता आ रहे एक व्यवसायी के बैग से बीच रास्ते में ही उसका टिफिन बॉक्स गायब हो गया. टिफिन के अंदर कुल 142 ग्राम सोने के गहने थे. घटना बड़ाबाजार के कलाकार स्ट्रीट में दोपहर 1.30 बजे […]
विज्ञापन
बस से उतरकर देखा तो बैग से गायब था टिफिन बॉक्स
कोलकाता : हावड़ा जिले के डोमजूर से कोलकाता आ रहे एक व्यवसायी के बैग से बीच रास्ते में ही उसका टिफिन बॉक्स गायब हो गया. टिफिन के अंदर कुल 142 ग्राम सोने के गहने थे. घटना बड़ाबाजार के कलाकार स्ट्रीट में दोपहर 1.30 बजे की है. पीड़ित व्यवसायी का नाम मलय दास है. इस घटना के बाद उन्होंने पोस्ता थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित मलय दास ने बताया कि वह हावड़ा के डोमजूर का रहने वाला है. सोमवार दोपहर को वह ट्रेन से हावड़ा पहुंचा था और फिर वहां से बस में सवार होकर कोलकाता आया था. महात्मा गांधी रोड व कलाकार स्ट्रीट चौराहे के पास बस से नीचे उतरा. इसी बीच उसे बैग फटा हुआ दिखा.
बैग को खोलकर देखने पर अंदर टिफिन समेत गहने गायब मिले. उसने पुलिस को बताया कि वह फिर घर लौटा और पूरी तरह से गहनों को ढूंढने के बाद अंत में मंगलवार को पोस्ता थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. उसने बताया कि गहना चोरी ना हो जाए इसलिए उसे डिलीवरी के लिए टिफिन के अंदर छिपाकर ला रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




