नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया नगरपालिका के 24 नंबर वार्ड में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी युवक छात्रा का पड़ोसी बताया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम सुजन पात्र बताया गया है. क्या है घटना : […]
विज्ञापन
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया नगरपालिका के 24 नंबर वार्ड में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी युवक छात्रा का पड़ोसी बताया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम सुजन पात्र बताया गया है.
क्या है घटना :
जानकारी के अनुसार, हल्दिया के आजाद हिंद नगर के पास स्थित मातंगिनी बस्ती में युवक के घर से नाबालिग का शव बरामद किया गया. आरोप है कि उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह बेहोश हो गयी और जब उसे होश आया तो वह चिल्लाने लगी. इसके बाद युवक ने नाबालिग छात्रा को चुप कराने की कोशिश की, उसके नहीं मानने पर युवक ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और नाबालिग के शव को एक बोरे में भर कर अपने घर में छिपा दिया.
युवक रात को नाबालिग के शव को छिपाने की फिराख में था. लेकिन इससे पहले ही पड़ाेसियों ने उसे धर दबोचा और युवक को उसके घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




