कोलकाता में सात वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2014 5:06 PM

विज्ञापन

कोलकाता: गैंगरेप की घटनाएं देश में रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी क्रम में आज पश्चिम बंगाल से एक सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार की खबर आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह घटना पूर्वी मिदनापुर के राजनगर गांव में हुई. सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के […]

विज्ञापन

कोलकाता: गैंगरेप की घटनाएं देश में रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी क्रम में आज पश्चिम बंगाल से एक सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार की खबर आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह घटना पूर्वी मिदनापुर के राजनगर गांव में हुई.

सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी और शव को पेड़ से टांग दिया गया. घटना के बाद गांववालों ने संदिग्ध तांत्रिक और उसके दो साथियों की जमकर पिटाई कर दी. तांत्रिक की अस्पताल में मौत हो गयी, जबकि दोनों साथियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

गौरतलब है कि बच्­ची प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी. गांववालों ने बताया कि बच्ची बुधवार शाम से लापता थी. गांववालों ने उसे रात भर तलाशा लेकिन इस बारे में कोई पुलिस कंप्­लेंट नहीं दर्ज कराई.गांववालों के मुताबिक, हत्­या करने के लिए लड़की का गला घोंट दिया गया.

गांववालों ने इसके बाद आरोपी 60 वर्षीय तांत्रिक रतन दास और उसके दो साथियों की जमकर पिटाई कर दी और उन्­हें पुलिस के हवाले कर दिया.परिवार ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की शिकायत दर्ज करायी है.

गांववालों का कहना है कि रतन दास छोटी बच्चियों के साथ पहले भी दुर्व्यवहार कर चुका है और उसे कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है. पूर्वी मिदनापुर के एसपी सुकेश जैन ने बताया कि पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola