ePaper

34 घंटे बाद वृद्ध का शव गदाधर नदी से बरामद

Updated at : 27 Jul 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
34 घंटे बाद वृद्ध का शव गदाधर नदी से बरामद

बीमारी से तंग आकर सेतु के नीचे मंटू सरकार ने लगायी थी छलांग कुमारग्राम :आखिर में डूबने के 34 घंटे बाद वृद्ध मंटू सरकार का शव गदाधर नदी के तटीय इलाके से बरामद किया गया. शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब अलीपुरद्वार दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत टोटोपाड़ा दो नंबर ग्राम पंचायत की गदाधर नदी […]

विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर सेतु के नीचे मंटू सरकार ने लगायी थी छलांग

कुमारग्राम :आखिर में डूबने के 34 घंटे बाद वृद्ध मंटू सरकार का शव गदाधर नदी के तटीय इलाके से बरामद किया गया. शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब अलीपुरद्वार दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत टोटोपाड़ा दो नंबर ग्राम पंचायत की गदाधर नदी के किनारे से उनका शव मिला. उल्लेखनीय है कि लंबी बीमारी से तंग आकर भाटीबाड़ी के निवासी मंटू सरकार ने गुरुवार की सुबह सैर के बाद अचानक नदी में छलांग लगायी थी. उस समय नदी सेतु की रेलिंग पर बुजुर्ग के जूते और पोशाक मिले रखे हुए मिले थे.
जानकारी अनुसार घटना के बाद गुरुवार को ही सिविल डिफेंस की बचाव टीम ने गदाधर नदी में पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया. लेकिन आज शाम को चार बजे नदी के सेतु से दो किमी दूर कछार के कासवन में उलझा शव मिला.
अलीपुरद्वार दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मजेस हालदार ने बताया कि नदी के दोनों किनारे कासवन हैं. उसी में शव अटका हुआ था. गुरुवार की सुबह की तुलना में शाम को पानी काफी कम था. इसलिये शव मिल गया. शव को अंत्यपरीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola