सांस रोक कर हुई थी रिंकी की हत्या

Updated at : 30 Apr 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
सांस रोक कर हुई थी रिंकी की हत्या

अवैध संबंध का पता चलने पर मौसी ने दबाया था गला कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर थाना के दक्षिण दुर्गापुर स्थित धानोपोता इलाके में रविवार को ग्यारह साल की रिंकी का शव मिला था. जांच के बाद इस घटना में उसकी मौसी शिप्रा नस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बच्ची की मौत की […]

विज्ञापन

अवैध संबंध का पता चलने पर मौसी ने दबाया था गला

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर थाना के दक्षिण दुर्गापुर स्थित धानोपोता इलाके में रविवार को ग्यारह साल की रिंकी का शव मिला था. जांच के बाद इस घटना में उसकी मौसी शिप्रा नस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बच्ची की मौत की वजह शिप्रा के अवैध संबंध के बारे में रिंकी को पता चलना था. बारुइपुर के अतिरिक्त पुलिस सुपर इंद्रजीत बासु ने बताया कि रिंकी नस्कर मगराहाट के जलधापा की रहने वाली थी. वह अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी. यहीं उसकी मौसी शिप्रा भी रहती थी. शिप्रा अपने मायके में रहती थी. उसका अपने पति से तलाक का मामला चल रहा था.
रिंकी ने अपने मौसी को आपत्तिजनक अवस्था में पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ देख लिया था. जिसके बाद इस घटना को लेकर उसके घर में काफी झमेला भी हुआ था. इसी कारण से गुस्से में शिप्रा ने रात में तकिये से मुंह दबा कर रिंकी को मौत के घाट उतार दिया. उसने सोचा था कि उसके इस कुकृत्य का किसी को पता नहीं चलेगा, पर पुलिस की जांच के बाद पूरी घटना सामने आ गयी. पुलिस ने शिप्रा को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जिसके बाद उसने अपना अपराध कबूल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola