ePaper

कोलकाता : पिता पर बेटे की हत्या का लगा आरोप, गिरफ्तार

Updated at : 29 Jan 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : पिता पर बेटे की हत्या का लगा आरोप, गिरफ्तार

कोलकाता : पारिवारिक अशांति को लेकर एक पिता ने अपने सात वर्षीय बेटे की पटक कर हत्या कर दी और पत्नी को पीटकर घायल कर दिया. उसे आशंकाजनक अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उत्तर सोमवार दोपहर दक्षिण 24 परगना जिले के हिंगलगंज थाना अंतगर्त बॉकड़ ग्राम में घटी. घटना की शिकायत […]

विज्ञापन

कोलकाता : पारिवारिक अशांति को लेकर एक पिता ने अपने सात वर्षीय बेटे की पटक कर हत्या कर दी और पत्नी को पीटकर घायल कर दिया. उसे आशंकाजनक अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उत्तर सोमवार दोपहर दक्षिण 24 परगना जिले के हिंगलगंज थाना अंतगर्त बॉकड़ ग्राम में घटी. घटना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता मोहम्मद शेख को (38) गिरफ्तार कर लिया है. वह पेशा से रिक्शा चालक है.

मिली जानकारी के अनुसार, काफी दिनों ले तानजीरा बीबी का अपने पति के साथ झगड़ी चल रहा था. किसी न किसी बात को लेकर अक्सर मोहम्मद शेख पत्नी को पीटता था.
बताया गया कि सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. उसी दौरान गुस्से में आकर शेख ने अपने सात वर्षीय बेटे को जमीन पर पटक दिया. इसका विरोध करने पर पत्नी को भी लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा. स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को इलाके के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां डॉक्टरों ने बच्चे के मृत घोषित कर दिया. उसके बाद तानजिरा बीबी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola