कोलकाता : 8.8 किलो चांदी के गहने संग एक गिरफ्तार
Updated at : 04 Dec 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कृष्णनगर सेक्टर अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 113वीं बटालियन के जवानों ने बार्डर आउट पोस्ट गोविंदपाड़ा इलाके से 8.8 किलोग्राम वजन के चांदी के गहने और फेंसिडिल से भरे 60 बोतलों सहित एक व्यक्ति को पकड़ा. जब्त चांदी के गहनों की कीमत करीब 3,62,560 रुपये और फेंसिडिल की कीमत करीब 8,415 रुपये […]
विज्ञापन
कोलकाता : कृष्णनगर सेक्टर अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 113वीं बटालियन के जवानों ने बार्डर आउट पोस्ट गोविंदपाड़ा इलाके से 8.8 किलोग्राम वजन के चांदी के गहने और फेंसिडिल से भरे 60 बोतलों सहित एक व्यक्ति को पकड़ा. जब्त चांदी के गहनों की कीमत करीब 3,62,560 रुपये और फेंसिडिल की कीमत करीब 8,415 रुपये बतायी गयी है.
बीएसएफ के अनुसार रविवार को मुखबिर से बार्डर आउट पोस्ट गोविंदपाड़ा इलाके में गहनों की तस्करी किये जाने की सूचना मिली. बीएसएफ ने गोविंदपुर के इंडो-बांग्लादेश बार्डर रोड (आइबीबीआर) ओर आसपास के इलाकों में विशेष अभियान शुरू किया. रात करीब 8.30 बजे भारतीय सीमा के अंदर आइबीबीआर पर तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी.
बीएसएफ जवानों को करीब आता देख वे भागने लगे. दो व्यक्ति भागने में कामयाब रहे लेकिन एक को बीएसएफ ने दबोच लिया. उसके कब्जे से प्लास्टिक के दो बैग जब्त किये गये. उसमें से चांदी के 374 पायल (कुल वजन 4.85 किलोग्राम), सिल्वर बॉल (कुल वजन 680 ग्राम), चांदी के लंबे दो हार (कुल वजन एक किलोग्राम), चांदी के 143 छोटे कंगन (कुल वजन 1.94 किलोग्राम), चांदी के 17 सिंदूरदानी (कुल वजन 330 ग्राम) और फेंसिडिल से भरे 60 बोतल बरामद किये.
पकड़े गये आरोपी का नाम सपन प्रमाणिक (32) बताया गया गया. वह नदिया जिला के कृष्णगंज थाना अंतर्गत गोविंदपुर के स्कूलपाड़ा गांव का निवासी है. जब्त किये सामान सहित आरोपी को कृष्णगंज थाना के हवाले कर दिया गया है. इस वर्ष 2 दिसंबर तक बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर द्वारा चलाये गये विभिन्न अभियान के दौरान 111.068 किलो चांदी (मूल्य करीब 42,33,714 रुपये) जब्त की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




