ePaper

कोलकाता : गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated at : 04 Dec 2018 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में पति गिरफ्तार

कोलकाता : विवाह के बाद एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ धोखे से शादी करने और गर्भवती हालत में दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करायी है. घटना सिंथी इलाके के साउथ सिंथी रोड की है. पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका पति सौम्य बनर्जी ने शादी के पहले उसे खुद […]

विज्ञापन
कोलकाता : विवाह के बाद एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ धोखे से शादी करने और गर्भवती हालत में दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करायी है. घटना सिंथी इलाके के साउथ सिंथी रोड की है.
पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका पति सौम्य बनर्जी ने शादी के पहले उसे खुद को एक प्राइवेट बैंक का अधिकारी बताया था, जिसके बाद दोनों की शादी हुई. शादी के बाद कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये.
यही नहीं, जब वह गर्भवती हो गयी तो भी कई बार सौम्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बाध्य होकर वह न्याय के लिए थाने में पहुंची है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.
पीड़ित महिला के पति व उसके ससुरालवालों से पूछताछ हो रही है. पीड़िता के पिता का आरोप है कि अपने दामाद की सच्चाई का पता पहले चलने पर वह कभी भी उससे अपनी बेटी की शादी नहीं करवाता.
  • सिंथी थाने में पीड़ित महिला ने पति व ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
  • शिकायत में कहा : खुद को बैंक का अधिकारी बता कर रचायी थी शादी
  • पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, ससुरालवालों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola