जर्मन राजदूत के नाम पर गाड़ी बेचने का बड़ा गिरोह सक्रिय

Published at :19 Nov 2018 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
जर्मन राजदूत के नाम पर गाड़ी बेचने का बड़ा गिरोह सक्रिय

कोलकाता : महानगर में जर्मन राजदूत के नाम पर इमेल आइडी तैयार कर उसी आइडी से एक व्यापारी को जर्मन काउंसलेट का इस्तेमाल किया हुआ ब्रांडेड कार बेचने के नाम पर मोटी रकम ठगने की शिकायत हाल ही में लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी गयी थी. यह शिकायत जर्मन दूतावास में राजदूत ने […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में जर्मन राजदूत के नाम पर इमेल आइडी तैयार कर उसी आइडी से एक व्यापारी को जर्मन काउंसलेट का इस्तेमाल किया हुआ ब्रांडेड कार बेचने के नाम पर मोटी रकम ठगने की शिकायत हाल ही में लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी गयी थी. यह शिकायत जर्मन दूतावास में राजदूत ने लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी थी.
इसमें उनके नाम पर वेबसाइट तैयार कर एक व्यापारी से मोटी रकम ठगने का जिक्र किया गया था. इसके बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पीड़ित व्यापारी सुनील सेराओं से संपर्क किया. इसमें पीड़ित व्यापारी ने कहा कि एक वेबसाइट में उन्होंने जर्मन काउंसलेट का इस्तेमाल किया हुआ ब्रांडेड कार बेचने का विज्ञापन देखा था. उसमें एक इमेल आइडी दिया गया था, वह इमेल आइडी जर्मन राजदूत के नाम पर बनाया हुआ था.
उस आइडी के जरिये इमेल में संपर्क करने पर अलीपुर के हेस्टिंग्स पार्क में कार देखने आने को कहा गया. बताया गया कि कार देखने के पहले कार का कुछ प्रतिशत रुपये एडवांस में जमा देने होंगे. कार पसंद नहीं आने पर वहीं रुपये वापस कर दिया जायेगा. इसके बाद व्यापारी ने मोटी रकम एकाउंट में जमा कर दिया और कार देखने जर्मन दूतावास पहुंचे तो ऐसा कोई कार बेचे नहीं जाने का पता चला.
तब नकली इमेल आइडी से ठगी करने का पता चला. इस शिकायत की प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि ठगी का यह गिरोह काफी बड़ा है, हो सकता है कि और भी कुछ बड़े लोगों के नाम पर आइडी तैयार कर लोगों से ठगी की हो, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola